क्या शेयर बाज़ार में आने वाली है तूफानी तेज़ी? JPMorgan ने दिया Nifty को 27,000 का टारगेट
ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेपीमॉर्गन ने निफ्टी के लिए 27,000 का बेस-केस टारगेट बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने बेहतर अर्निंग्स आउटलुक और मज़बूत घरेलू मांग को बाज़ार के लिए सकारात्मक बताया है। बकौल जेपीमॉर्गन, निफ्टी का बुल-केस टारगेट 30,000 और बेयर-केस टारगेट 20,500 है। ब्रोकरेज के मुताबिक, 2026 में MSCI इंडिया की अर्निंग्स 11% और 2027 में 13% बढ़ने की उम्मीद है।