क्या शेयर मार्केट में आज टूटेगा गिरावट का सिलसिला? जानें क्या कह रहे हैं ग्लोबल संकेत
भारतीय शेयर मार्केट के लिए सोमवार 'नाज़ुक' माना जा रहा है क्योंकि आज जून का डब्ल्यूपीआई और सीपीआई डेटा आएगा। टेक महिंद्रा, ऐक्सिस बैंक जैसी कंपनियों के तिमाही नतीजे आने से बाज़ार में उतार-चढ़ाव बढ़ सकता है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के यूरोपीय संघ और मैक्सिको पर 30% टैरिफ के एलान के बाद एशियाई बाज़ारों में मिला-जुला रुख दिखा।