क्या सोनम का मोहरा था राज, कोई और है मास्टरमाइंड? राजा रघुवंशी मर्डर केस में आया ट्विस्ट
राजा रघुवंशी हत्याकांड में जितेंद्र रघुवंशी नाम की एंट्री हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जांच में पुलिस को 4 संदिग्ध बैंक अकाउंट मिले जो देवास के जितेंद्र के नाम हैं और इन अकाउंट्स में लाखों का ट्रांज़ैक्शन हुआ है। वहीं, केस में हवाला कनेक्शन भी सामने आया और बकौल रिपोर्ट्स, राज कुशवाहा को एक हवाला कारोबारी से ₹50,000 मिले थे।