क्या सिर्फ ब्लड टेस्ट से कैंसर का पता चल सकता है? डॉक्टर ने बताई सच्चाई
मणिपाल कॉम्प्रिहेंसिव कैंसर सेंटर के वाइस चेयरमैन डॉ. अश्वनी कुमार शर्मा ने बताया है कि CBC, ट्यूमर-मार्कर और लिक्विड बायोप्सी जैसे ब्लड टेस्ट कैंसर से जुड़े संकेतों का पता लगाने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, केवल ब्लड टेस्ट के आधार पर कैंसर की पुष्टि नहीं की जा सकती। इसके लिए बायोप्सी समेत अन्य जांचों की भी ज़रूरत होती है।