क्या सिलिंडर ब्लास्ट से हुई थी निक्की की मौत? नई थ्योरी आई सामने
ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) निक्की भाटी की मौत के मामले में नई थ्योरी सामने आई है। दरअसल, जलने के बाद निक्की को फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया था जिसके मेमो में लिखा है, "घर पर गैस सिलेंडर फटने से मरीज काफी गंभीर तरह से जल गया है।" यह जानकारी किसने दी पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है।