क्या साल 2026 तक बंद हो जाएंगे ₹500 के नोट? जानिए सरकार ने क्या कहा
यूट्यूब पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दावा किया गया है कि 2026 तक ₹500 के नोट बंद कर दिए जाएंगे। केंद्र सरकार ने इस दावे को फर्ज़ी बताया है और कहा है कि भारतीय रिज़र्व बैंक ने ऐसा कोई एलान नहीं किया है। वहीं, पीआईबी ने नागरिकों को गलत जानकारी से बचने की सलाह दी है।