क्या सेलेब्स को भी खरीदनी पड़ती है क्रिकेट वर्ल्ड कप मैच की टिकट?
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, वरुण धवन समेत कई हस्तियां गुरुवार को भारत-इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप मैच देखने पहुंचीं। आमतौर पर बड़े सितारों को टिकट नहीं खरीदनी पड़ती क्योंकि ऑर्गेनाइज़र्स (स्पॉनसर्स या क्रिकेट बोर्ड आदि) उन्हें इन्वाइट कर इस मौके को मार्केटिंग टूल की तरह इस्तेमाल करते हैं। कई बार ऐक्टर्स मैच देखने जाकर ब्रैंड्स को प्रमोट भी करते हैं।