क्या सिल्वर मेडल देने की अपील को खारिज करने के सीएएस के फैसले को चुनौती दे सकती हैं विनेश?
कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (सीएएस) ने पेरिस ओलंपिक्स में जॉइंट सिल्वर मेडल देने की रेसलर विनेश फोगाट की मांग खारिज कर दी है। सीएएस की वेबसाइट के मुताबिक, 'बहुत सीमित आधारों पर' उसके किसी भी फैसले को चुनौती दी जा सकती है। इनमें 'क्षेत्राधिकार की कमी, निष्पक्ष सुनवाई के अधिकार का उल्लंघन और पब्लिक पॉलिसी का उल्लंघन' शामिल हैं।