क्या सऊदी अरब को बचाने के लिए परमाणु हमला भी कर सकता है पाकिस्तान?
पाकिस्तान के रक्षा विभाग के आधिकारिक बयानों और संकेतों के मुताबिक, देश का परमाणु हथियार भंडार सऊदी अरब की संप्रभुता की रक्षा के लिए एक प्रतिरोधक के रूप में काम करता है। पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच रक्षा समझौता हुआ है। 'द नैशनल इंट्रेस्ट' के मुताबिक, यह समझौता मिडल ईस्ट को अस्थिर कर सकता है।