क्या सच में 'HELP स्कैम' से सीधे बैंक खाते तक पहुंच सकते हैं साइबर ठग?; सरकार ने बताई सच्चाई

सरकार के 'साइबर दोस्त' ने वायरल 'हेल्प स्कैम' की सच्चाई बताई है जिसमें दावा किया जाता है कि पब्लिक प्लेस में मदद के बहाने 'स्क्रीन रिकॉर्डिंग' कर आपकी आवाज़/चेहरा/बायोमेट्रिक कैप्चर कर साइबर ठग बैंक खाते तक पहुंच जाते हैं। बकौल सरकार, बिना ओटीपी, आधार/पैन डिटेल, बैंकिंग ऐप लॉग-इन, रिमोट एक्सेस ऐप इंस्टॉल व सिम-फोन एक्सेस दिए डिजिटल धोखाधड़ी संभव नहीं।

Load More