क्या सच में काशी विश्वनाथ मंदिर के शिखर से गायब हुआ सोना? जानिए क्या बोले वाराणसी के कमिश्नर
वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर के स्वर्ण शिखर से सोना गायब होने के आरोप के बीच मंडलायुक्त एस राजलिंगम ने इन खबरों को भ्रामक और तथ्यहीन बताया है। उन्होंने कहा कि लगभग 3-महीने पहले ओलावृष्टि के दौरान मंदिर के प्रवेश द्वार के ऊपर स्थित गुंबद/कलश का 1-हिस्सा गिर गया था जिसे मंदिर प्रशासन की सुरक्षित अभिरक्षा में रखा गया है।