क्या सच में छात्रों के समर्थन में उतरे विराट कोहली?
नीट पेपर लीक को लेकर जारी प्रदर्शनों के बीच सोशल मीडिया पर क्रिकेटर विराट कोहली के नाम से एक ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें लिखा है, "छात्र एक निष्पक्ष व्यवस्था, पारदर्शी परीक्षाओं और योग्यता पर आधारित भविष्य के हकदार हैं।" हालांकि, यह ट्वीट विराट कोहली ने नहीं बल्कि उनके नाम से बने फर्ज़ी/पैरोडी अकाउंट से किया गया है।