क्या सच में बीमारी के चलते अमिताभ बच्चन 3 दिनों तक अस्पताल में थे भर्ती? सामने आया सच
'पीटीआई' ने सूत्रों के हवाले से उस रिपोर्ट का खंडन किया है जिसमें दावा किया गया था कि पेट संबंधी समस्या के चलते अमिताभ बच्चन 3 दिन से मुंबई के अस्पताल में भर्ती हैं। 'पीटीआई' को एक विश्वसनीय सूत्र ने बताया कि अमिताभ अपने मासिक रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए थे और वह पूरी तरह स्वस्थ हैं।