क्या समय से पहले लोन चुकाने से गिर सकता है क्रेडिट स्कोर?
लोन को तय समय से पहले चुकाने की प्रक्रिया को फोरक्लोज़र कहा जाता है। इससे बचे हुए समय का ब्याज बच जाता है और EMI का बोझ भी खत्म हो जाता है। अमूमन समय से पहले लोन चुकाने से क्रेडिट स्कोर पर नकारात्मक असर नहीं पड़ता। हालांकि, पहले EMI में देरी/पेमेंट छूटने की एंट्री क्रेडिट रिपोर्ट में बनी रहती है।