क्या सरकार द्वारा सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाना कानूनी था?
भारतीय संविधान के अनुच्छेद-19(1)(a)-19(1)(b) में लोगों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने और बात रखने का अधिकार है। वहीं, अनुच्छेद-21 सरकार को जीवन की रक्षा की ज़िम्मेदारी देता है। डॉक्टरों को लगे कि अनशन कर रहे व्यक्ति के स्वास्थ्य को खतरा है तो प्रशासन उसे अस्पताल ले जा सकता है। बकौल पुलिस, दिल्ली हाईकोर्ट के आदेशानुसार सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गए।