क्या हैं $1.3 बिलियन की संपत्ति वालीं 32 वर्षीय सेलेना गोमेज़ की आय के स्रोत?
'ब्लूमबर्ग' के अनुसार, अमेरिकी गायिका-ऐक्ट्रेस सेलेना गोमेज़ (32) की $1.3 बिलियन की संपत्ति में मुख्य रूप से ब्यूटी ब्रैंड 'रेयर ब्यूटी' में उनकी हिस्सेदारी का योगदान है। 5 साल पहले रेयर ब्यूटी की शुरुआत करने वालीं सेलेना की 51% हिस्सेदारी का मूल्य करीब $1.1 बिलियन है। म्यूज़िक एल्बम सेल्स/स्ट्रीमिंग डील्स/ब्रैंड पार्टनरशिप्स/कॉन्सर्ट टिकट और ऐक्टिंग से भी उनकी कमाई होती है।