क्या हैं ₹36 करोड़ की दुनिया की सबसे महंगी गाय की खूबियां और यह क्यों है इतनी महंगी?
गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मुताबिक, दुनिया में सबसे महंगी गाय 'विएटना-19 एफआईवी मारा' है। ब्राज़ील में मौजूद इस गाय का वज़न 1,100 किलोग्राम है और यह 'मिस साउथ अमेरिका' टाइटल जीत चुकी है। ₹36 करोड़ की यह गाय असाधारण जेनेटिक्स (तेज़ी से मसल मास बढ़ना, उच्च प्रजनन क्षमता) और ब्रीडिंग के लिए बहुत अधिक मांग जैसी वजहों से महंगी है।