क्या है ₹500 करोड़ का मामला जिसे लेकर शिंदे की शिवसेना की 'दोस्त' बीजेपी से छिड़ी जंग?
मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल के जारी ऑडियो में एक अज्ञात महिला ने बीजेपी से ₹500-करोड़ मिलने का दावा किया है। इसमें-2024 में शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे के ज़रिए रकम पहुंचाने की बात कही गई। श्रीकांत और उनके पिता एकनाथ ने ऐसे लेन-देन से इनकार किया और इसे साजिश बताया। मामले में बीजेपी-शिवसेना(शिंदे) के बीच ज़ुबानी जंग हो रही।