क्या हैं RBI की मौद्रिक नीति समिति की बैठक की प्रमुख बातें?
आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति ने रेपो रेट को 6.50% पर बरकरार रखा है। वित्त वर्ष 2025 में जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान 7.2% से घटाकर 6.6% जबकि खुदरा महंगाई दर का अनुमान 4.5% से बढ़ाकर 4.8% व थोक महंगाई दर का अनुमान 4.2% से बढ़ाकर 4.8% किया गया। वहीं, बैंकों के लिए कैश रिज़र्व रेशियो घटाकर 4% किया गया।