क्या है 'अनुपमा' फेम रुपाली गांगुली पर कई आरोप लगाने वाली उनकी सौतेली बेटी ईशा का परिचय?
धारावाहिक 'अनुपमा' की अभिनेत्री रुपाली गांगुली पर उनकी सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने पिता से अलग करने की कोशिश करने और हत्या की धमकियां देने का आरोप लगाया है। अमेरिका में रहने वालीं ईशा पेशे से टेक एनालिस्ट और सेलेब्रिटी मैनेजर हैं जिन्हें घूमने-फिरने का काफी शौक है। गौरतलब है, वह और रुपाली इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो करते हैं।