क्या हैं आज खुल रहे स्विगी के IPO से जुड़ी अहम जानकारियां?
स्विगी का आईपीओ 6 नवंबर को सुबह 10 बजे खुलेगा और कंपनी इसके ज़रिए ₹11,327 करोड़ जुटाना चाहती है। कंपनी ₹4,499 करोड़ के नए शेयर जारी करेगी जबकि ऑफर फॉर सेल के ज़रिए ₹6,828 करोड़ के शेयरों की बिक्री की जाएगी। कंपनी ने ₹371 से ₹379 का प्राइस बैंड तय किया है और इश्यू 8 नवंबर को बंद होगा।