क्या है 'इंश्योरेंस अरेस्ट' जिसका केजरीवाल के केस की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट में हुआ ज़िक्र?
सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए गए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ज़मानत याचिका पर सुनवाई के दौरान उनके वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा है कि उनकी गिरफ्तारी 'इंश्योरेंस अरेस्ट' है। गौरतलब है, अगर गिरफ्तारी यह सुनिश्चित करने के लिए की जाती है कि आरोपी जेल से बाहर न आ सके तो उसे 'इंश्योरेंस अरेस्ट' कहते हैं।