क्या हैं इंसानों में अधिकतम हार्ट रेट मापने के तरीके?
अधिकतम हार्ट रेट हर किसी व्यक्ति के लिए अलग-अलग हो सकती है। मायो क्लिनिक के अनुसार, स्वस्थ व्यक्ति में अधिकतम हार्ट रेट मापने का 'तनाका फॉर्मूला' 208-(उम्रx0.7) है। अगर आपकी उम्र 45 है तो अधिकतम हार्ट रेट 208-(45x0.7) 176.5 होगी। हार्ट रेट मापने का तरीका गुलाटी फॉर्मूला (महिलाओं के लिए) 206-(उम्रx0.88) भी है। इसका एक तरीका ट्रेडमिल टेस्ट भी है।