क्या हैं इलेक्ट्रिक ईल और वे कैसे पैदा करते हैं बिजली?
इलेक्ट्रिक ईल चपटे सिर वाली लंबी-बेलनाकार मछली जैसे दिखते हैं जो इलेक्ट्रोसाइट्स नामक विशेष मांसपेशी कोशिकाओं का उपयोग कर बिजली उत्पन्न करते हैं। जब कोशिकाएं सक्रिय होती हैं तो यह आसपास के पानी में विद्युत आवेग छोड़ती हैं। इलेक्ट्रिक ईल 2.5 मीटर से अधिक लंबाई तक बढ़ सकते हैं और इनका वज़न 22 किलोग्राम तक हो सकता है।