क्या हैं एंड्रॉयड फोन की स्लो स्पीड को ठीक करने के तरीके?
कई एंड्रॉयड यूज़र्स हर कुछ महीनों पर अपने स्मार्टफोन के स्लो होने से परेशान रहते हैं। कैश डेटा को साफ कर, गैर-ज़रूरी ऐप्स को अनइंस्टॉल कर, ऐनिमेशन को डिसेबल कर और सिस्टम सॉफ्टवेयर को अपडेट कर फोन की स्पीड बढ़ाई जा सकती है। बैकग्राउंड डेटा यूज़ेज को डिसेबल करने और लाइव वॉलपेपर को लिमिट करके भी इसकी स्पीड बढ़ती है।