क्या हैं ओला इलेक्ट्रिक के ₹5,500 करोड़ के IPO से जुड़े जोखिम?
₹5,500 करोड़ का आईपीओ ला रही ओला इलेक्ट्रिक घाटे में चल रही है और वित्त वर्ष-2024 में उसे ₹1,584 करोड़ का नुकसान हुआ। कंपनी ने दस्तावेज़ों में जोखिमों का ज़िक्र किया है। इनमें कंपनी की ईवी में सीमित ऑपरेटिंग हिस्ट्री, रिसर्च-डेवलपमेंट पर भारी-भरकम खर्च, सरकारी प्रोत्साहनों में संशोधन से कारोबार प्रभावित होने की आशंका और सप्लाई व प्राइसिंग शामिल हैं।