क्या हैं कॉन्ट्रा फंड्स जिसमेें गिरते शेयरों पर पैसा लगाकर कमाया जाता है मुनाफा?
कॉन्ट्रा फंड में ऐसे फंड्स होते हैं जिनमें निवेशक/फंड मैनेजर्स बाज़ार के रुझान से उलटा (कॉन्ट्रैरियन इनवेस्टमेंट स्ट्रैटजी) चलते हैं। इसमें उन शेयरों पर निवेश किया जाता है (पोर्टफोलियो वैल्यू का कम-से-कम 65%) जो काफी मज़बूत फंडामेंटल्स के बावजूद बाज़ार में पिट रहे हों। कॉन्ट्रा फंड्स में भविष्य में बढ़ने की क्षमता वाले शेयरों में निवेश किया जाता है।