क्या है 'किसास' कानून जिसे यमन में निमिषा प्रिया के खिलाफ लागू किए जाने की हो रही मांग?
यमन में हत्या के मामले में भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की सज़ा को लेकर मृतक के परिवार ने उसे 'किसास' कानून के तहत सज़ा दिए जाने की मांग की है। इस कानून में 'जान के बदले जान' का सिद्धांत लागू होता है। इसके तहत व्यक्ति ने जैसा अपराध किया है, उसे वैसी ही सज़ा देने का प्रावधान है।