पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए महिलाएं करवा चौथ पर व्रत रखती हैं। मान्यता है कि पति-पत्नी के बीच के प्रेम और वैवाहिक जीवन मज़बूत करने के लिए यह व्रत रखा जाता है। यह भी कहा जाता है कि महिलाएं इस दिन व्रत रखकर पति के प्रति समर्पण और प्रेमभाव दर्शाती हैं।