क्या हैं टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारत के सबसे कम टोटल?
भारत ने ऐडिलेड (ऑस्ट्रेलिया) में 2020 में टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अपना सबसे कम टोटल (36) दर्ज किया था। 1974 में लॉर्ड्स (इंग्लैंड) में भारत ने अपना दूसरा सबसे कम टोटल (42) बनाया था और भारत का तीसरा सबसे कम टोटल (46) गुरुवार को बेंगलुरु में दर्ज हुआ। 1947 में ब्रिसबेन (ऑस्ट्रेलिया) में भारत 58-रन पर ऑल-आउट हुआ था।