क्या हैं डबल निमोनिया के लक्षण जिसकी वजह से 5 हफ्ते तक अस्पताल में थे पोप फ्रांसिस?
वोकहार्ट हॉस्पिटल्स (मुंबई) की डॉ. कैरोलिन साइमन के मुताबिक, डबल निमोनिया जानलेवा होता है क्योंकि इसमें दोनों फेफड़े प्रभावित होते हैं। तेज़ बुखार, ठंड लगना, लगातार खांसी, सांस लेने में तकलीफ, सीने में दर्द, कमज़ोरी और थकान आदि इसके लक्षण हैं। गौरतलब है, दिवंगत पोप फ्रांसिस करीब एक माह पहले डबल निमोनिया के चलते 5 हफ्तों तक अस्पताल में थे।