क्या हैं तेज़ी से फैल रहे COVID-19 के ओमिक्रॉन RF.5 वैरिएंट के लक्षण?
आंध्र प्रदेश में COVID-19 के बढ़ते मामलों और 4 मौतों के बीच स्वास्थ्य विभाग ने पाया है कि मरीज़ ओमिक्रॉन RF.5 वैरिएंट से संक्रमित थे। मेडिकल एजुकेशन निदेशक डॉ. ए. विष्णुवर्धन ने बताया कि इसके लक्षणों में गले में खराश, खांसी, बुखार, सिरदर्द, नाक बहना/बंद होना, थकान और शरीर दर्द शामिल हैं। WHO इस वैरिएंट पर निगरानी रख रहा है।