क्या हैं तुर्किए के उस ड्रोन की खासियत जिनसे पाकिस्तान ने भारत पर किया अटैक?
पाकिस्तान ने भारत पर हमले के लिए तुर्किए के 'असिसगार्ड सॉन्गर' ड्रोन इस्तेमाल किए। बकौल रिपोर्ट्स, इसमें स्टेबलाइज़्ड ऑटोमैटिक मशीन गन, मिनी-मिसाइलें और 81 एमएम के मोर्टार लग सकते हैं। यह डेलाइट और इंफ्रारेड कैमरों से लैस है। यह समुद्र तल से अधिकतम 2,800-मीटर की ऊंचाई पर और ज़मीन से 400 मीटर की ऊंचाई पर काम कर सकता है।