क्या हैं दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज 'चिनाब पुल' की विशेषताएं?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में दुनिया के सबसे ऊंचे आर्च ब्रिज 'चिनाब पुल' का उद्घाटन किया है। यह 1,315 मीटर लंबा है और नदी के तल से 359 मीटर ऊंचा है व इसका मुख्य आर्च 467 मीटर लंबा है। इसे 28,000 मीट्रिक टन स्टील से बनाया गया है और यह 266 किमी/घंटा की हवाओं का सामना कर सकता है।