उत्तर कोरिया के ड्रोन को नष्ट करने के लिए दक्षिण कोरिया 'स्टारवॉर्स' लेज़र हथियारों की तैनाती करेगा जो हनवा एयरोस्पेस के साथ मिलकर बनाए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि नग्न आंखों से ना दिखने वाली लेज़र बीम फिलहाल ड्रोन नष्ट करेगी लेकिन भविष्य में इसकी शक्ति बढ़ने के साथ यह एयरक्राफ्ट और बैलिस्टिक मिसाइल को भी मार गिराएगी।