क्या हैं नॉन आधार यूज़र्स के लिए तत्काल टिकट बुक करने के नियम?
तत्काल टिकट बुक करने के नए नियमों के अनुसार, जिन लोगों का वेबसाइट और ऐप पर आधार ऑथेंटिकेटेड नहीं होगा उन्हें तत्काल टिकट बुक कराने के लिए पैसेंजर रिज़र्वेशन सिस्टम काउंटर (पीआरएस) और अधिकृत एजेंट्स से संपर्क करना होगा। इसके लिए पीआरएस/एजेंट्स को बुकिंग कराने वाले शख्स के नंबर पर भेजे गए ओटीपी की ज़रूरत होगी।