क्या हैं निपाह वायरस के लक्षण जिससे 2024 में केरल में हुई पहली मौत?
केरल में निपाह वायरस से संक्रमित एक लड़के (14) की मौत हो गई है और यह भारत में इस संक्रमण से 2024 में होने वाली पहली मौत है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार, इससे संक्रमित लोगों में बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द और उल्टी जैसे लक्षण दिखते हैं। वहीं, मस्तिष्क की सूजन, असामान्य निमोनिया और गंभीर श्वसन समस्याएं भी हो सकती हैं।