क्या है 'नॉर्दर्न सी रूट' जो बन रहा व्यापारिक मार्ग का नया विकल्प?
आर्कटिक सी-आइस पिघलने से 'नॉर्दर्न सी रूट' एक नए विकल्प के तौर पर तेज़ी से उभर रहा है। रूस के आर्कटिक तट के साथ-साथ गुज़रने वाला यह रास्ता एशिया और यूरोप को जोड़ता है और यात्रा का समय 40 दिन से घटाकर 20 दिन कर सकता है। ऐसे में छोटे समुद्री मार्ग से ईंधन-परिवहन की लागत कम हो सकती है।