क्या है 'पश्चिमबंग छात्र समाज' जो कोलकाता में 'नबन्ना अभिजन' रैली का कर रहा है नेतृत्व?
कोलकाता में 'नबन्ना अभिजन' रैली का नेतृत्व कर रहा 'पश्चिमबंग छात्र समाज' एक गैर-पंजीकृत छात्र समूह है जो खुद को गैर-राजनीतिक संगठन बताता है। यह रैली आरबीयू के छात्र प्रबीर दास, कल्याणी यूनिवर्सिटी के शुभांकर हल्दर और आरएमयू के सयन लाहिरी करवा रहे हैं। समूह सीएम ममता बनर्जी का इस्तीफा और कोलकाता रेप-मर्डर पीड़िता के लिए न्याय मांग रहा है।