क्या हैं पहली जॉब पर सरकार से EPFO खाते में ₹15,000 तक पाने की शर्तें?
सरकार ने घोषणा की है कि औपचारिक क्षेत्रों में पहली बार रोज़गार पाने वाले युवाओं के ईपीएफओ खाते में तीन किस्तों में ₹15,000 तक जमा कराए जाएंगे। दूसरी किस्त पाने के लिए कर्मचारी को पहले ऑनलाइन फाइनेंशियल लिटरेसी कोर्स करना होगा। इसके अलावा अगर कर्मचारी को एक साल से पहले नौकरी से निकाला गया तो सब्सिडी नियोक्ता को लौटानी होगी।