ऐसे फंड्स जो नियमित कमाई वाले तरीकों में निवेश करते हैं, उन्हें फिक्स्ड इनकम म्यूचुअल फंड्स कहते हैं। ये फंड्स, फिक्स्ड इनकम सिक्योरिटीज़ में निवेश कर उनपर मिलने वाले ब्याज के ज़रिए कमाई करते हैं और म्यूचुअल फंड्स के मुकाबले इसमें अस्थिरता भी कम होती है। इसके तहत सरकारी या कॉरपोरेट बॉन्ड्स, डिबेंचर्स आदि में निवेश किया जाता है।