महाराष्ट्र में भावी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज विधायक दल की बैठक के दौरान भगवा रंग की तुर्रीदार खास पगड़ी पहन रखी थी जिसे 'मराठी फेटा' कहा जाता है। फेटा को एक असली मराठा की पहचान माना जाता है और ये गर्व व प्रतिष्ठा का प्रतीक मानी जाती है। शादी या किसी शुभ समारोह में इसे पहनने का चलन है।