क्या हैं बांग्लादेश में दशकों बाद आई भीषण बाढ़ के कारण?
200 से ज़्यादा नदियों से घिरा बांग्लादेश 3 दशकों में आई सबसे भीषण बाढ़ से जूझ रहा है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण बांग्लादेश में बाढ़ आई है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, मूसलाधार बारिश के अलावा, उफनती नदियां, अल नीनो और जलवायु परिवर्तन की घटनाएं देश में व्यापक बाढ़ के लिए ज़िम्मेदार कारक हैं।