क्या है 'बेट ऐंड स्विच' तरीका जिसके बारे में सरकार ने लोगों को किया है आगाह?
भारत सरकार के उपभोक्ता मामलों के विभाग के X हैंडल ने डार्क पैटर्न 'बेट ऐंड स्विच' तरीके के बारे में लोगों को आगाह किया है। इसमें खरीदारी करते समय जो उत्पाद दिखाया जाता है, उससे कम गुणवत्ता वाला उत्पाद डिलीवर किया जाता है। उपभोक्ता मामलों के विभाग ने कहा, "डार्क पैटर्न के झांसे में न आएं। जागरूक रहें, सुरक्षित रहें।"