क्या हैं बजट के लिए केंद्र सरकार कर्मचारी संघ की 7 मांगें?
केंद्र सरकार कर्मचारी संघ ने बजट-2024 से पहले 7 प्रमुख मांगें रखी हैं। इनमें 8वें वेतन आयोग का गठन, एनपीएस खत्म करना, कोविड-19 महामारी के दौरान रोके गए 18 महीने का डीए/डीआर जारी करना, अनुकंपा नियुक्तियों पर 5% की सीमा हटाना, रिक्त पदों को भरने, अस्थाई संविदाकर्मियों को नियमित करने तथा संघों के लोकतांत्रिक कामकाज को सुनिश्चित करना शामिल है।