क्या है 'मैडमैन थ्योरी' जिसका ट्रंप ने ईरान युद्ध में किया इस्तेमाल?
मैडमैन थ्योरी अंतरराष्ट्रीय संबंधों से जुड़ी है जिसका इस्तेमाल पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने वियतनाम युद्ध के दौरान किया था। इसके तहत नेता खुद को अस्थिर और अप्रत्याशित दिखाता है ताकि विरोधी यह माने कि वह किसी भी हद तक जा सकता है। बकौल रिपोर्ट्स, अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध के दौरान इसी रणनीति का सहारा लिया।