क्या हैं यूपी सरकार के अनुपूरक बजट की प्रमुख बातें?
यूपी सरकार ने विधानसभा में ₹12,909.93 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया है। इसमें ₹7,500 करोड़ औद्योगिक विकास के लिए, बसें खरीदने के लिए ₹1,000 करोड़, अमृत योजना के लिए ₹600 करोड़, कौशल मिशन के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए ₹200 करोड़ देने का प्रावधान है। 284 राजकीय इंटर कॉलेजों में लैब बनाने के लिए ₹28.40 करोड़ आवंटित किए गए।