रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड की 47वीं एजीएम (पोस्ट-आईपीओ) में जियो यूज़र्स को 100 जीबी क्लाउड स्टोरेज मुफ्त देने की घोषणा की गई है। एजीएम में बताया गया कि 5 सितंबर को होने वाली बैठक में 1:1 बोनस शेयर जारी करने पर विचार किया जाएगा। वहीं, 'JioBrain' पेश करने और बिग टीवी स्क्रीन के लिए 'Jio TvOS' लॉन्च करने का एलान हुआ।