क्या हैं रेसलिंग के वज़न संबंधी नियम जिनके कारण ओलंपिक्स से अयोग्य घोषित हुईं विनेश?
विश्व कुश्ती संघ के नियमों के तहत प्रतिस्पर्धाओं से पहले अगर कोई पहलवान वेट-इन टेस्ट में फेल होता है तो उसे तत्काल अयोग्य घोषित कर आखिरी स्थान पर रखा जाता है। ये टेस्ट संबंधित भार वर्ग की प्रतिस्पर्धा से पहले सुबह-सुबह होते हैं। भारतीय पहलवान विनेश फोगाट वज़न कुछ ग्राम अधिक होने पर पेरिस ओलंपिक्स में अयोग्य घोषित हुई हैं।