क्या हैं वो संकेत जो बताते हैं कि किसी कंपनी में लेऑफ्स शुरू होने वाले हैं?
एक पूर्व एचआर प्रोफेशनल ने बताया है कि किसी कंपनी में कौन-कौनसे संकेत बताते हैं कि लेऑफ्स शुरू होने वाले हैं। उनके मुताबिक, इनमें हायरिंग रुकना, लीडरशिप में बदलाव, बंद कमरों में मीटिंग, मैनेजर्स का स्टाफ से दूरी बनाकर चलना या करियर को लेकर बातचीत से बचना, सीनियर्स का नौकरी छोड़कर जाना और डॉक्यूमेंटेशन पर फोकस बढ़ना शामिल है।